
फाँसी के फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप :-
गिरिडीह बगोदर/लखनऊ
गिरिडीह जिला के बगोदर प्रखण्ड अंतर्गत अटका की बेटी का शव फाँसी के फंदे में झूलता हुआ पाया मृतक की पहचान बगोदर के अटका निवासी विनोद मोदी की 21 वर्षीय पुत्री अनिशा देवी के रूप में हुई है जिसका शव फाँसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया अनिशा की शादी 11 जुलाई 2016 को कोडरमा जिला के तिलैया इंदरवा निवासी अर्जुन मोदी के पुत्र संजय उर्फ गुड्डू मोदी के साथ हुई थी तथा मृतक की 3 वर्ष की पुत्री भी है लड़की व लड़के के परिजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहकर ब्यवसाई करते हैं लड़की के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था तथा कई बार फैसला भी किया गया था तथा अक्टूबर-नवम्बर 2022 में न्यायालय के द्वारा परिजनों की सहमति बनी तथा लड़की को पुनः ससुराल वालों ने रखा तथा इसी बीच कई बार झगड़ा भी हुआ और अंत में आज सन्ध्या उसकी फाँसी में झूलता हुआ शव पाया गया जिसके बाद लड़की के परिजनों को फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई वहीं लड़की के परिजनों ने सास उमा देवी,ससुर अर्जुन मोदी,भैंसुर विजय मोदी,बिट्टू मोदी तथा गोतिनि रीना देवी,तथा अंकिता देवी के ऊपर हत्या कर फांसी में लटकाने का आरोप लगाया है हालांकि मामला हत्या का है आत्महत्या यह जांच का विषय है पुलिस जाँच में जुटी हुई है ।