छठ त्योहार के सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने दिशा निर्देश दिया 
आगामी छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत आयुक्त प्रयागराज मंडल विजय विश्वाश पंत,पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र डॉक्टर राकेश सिंह,जिलाधिकारी प्रयागराज संजय कुमार खत्री व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा द्वारा संगम क्षेत्र व अरैल घाट पर किये जा रहे सुरक्षा प्रबन्धों का निरीक्षण कर पर्व के सकुशल आयोजन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय व पुलिस व पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित व अन्य राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। अमूल्यरत्न न्यूज एवं एंटिकरप्शन मीडिया न्यूज स्थानीय संवाददाता उमेश चन्द्र द्विवेदी व अरुण कुमार द्विवेदी।

