चिलुआताल थाना क्षेत्र में कच्ची शराब बंद करवाने के लिए ग्राम प्रधान ने लगाई इंस्पेक्टर से गुहार
अमूल्य रत्न संवादाता जयप्रकाश जयसवाल की रिपोर्ट
गोरखपुर – चिलुआताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सिक्टौर की ग्राम प्रधान पूनम सिंह ने चिलुआताल थाने पर प्रार्थना पत्र देकर थाना प्रभारी से गुहार लगाई है की ग्राम सभा सिक्टौर में कच्ची शराब का धंधा जोर शोर से चल रहा है।सुबह से शाम तक गांव में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।छठ पर्व को देखते हुए महिलाओ के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।गांव की महिलाओ को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।छठ महापर्व को देखते हुए गांव में कच्ची शराब बनाने वालो के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।ताकि हमारे गांव की समस्या का समाधान हो सके।

