चुनाव के रंजिश को लेकर प्रधान ने बनाया मनगढ़ंत कहानी पुलिस व पत्रकारों को दी झूठी सूचना
गोरखपुर – हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवडार तुला के ग्राम प्रधान जनार्दन यादव ने चुनावी रंजिश को लेकर अपने सगे पटीदार विशाल यादव को अपने साथियों के साथ दौड़ा कर पीटा विशाल यादव ने जिसकी सूचना हरपुर बुदहट थाने पर लिखित दी जैसे लिखित सूचना ग्राम प्रधान जनार्दन यादव को मिला प्रधान ने अपने साथियों साथ मिलकर विशाल को फसाने की रणनीति बनाई गई एक ही बार एक ही व्यक्ति के ऊपर मारपीट व कट्टा सटाने का आरोप गीडा थाना क्षेत्र व हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अंदर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया प्रधान द्वारा विशाल यादव के ऊपर हरपुर बुदहट, व गीड़ा थाने में तहरीर दी गई।
गांव वालों ने बताया चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान ने विशाल यादव के ऊपर फर्जी मुकदमे में फंसाने के बार-बार धमकी दे रहे थे ग्राम प्रधान द्वारा विशाल यादव को पीटा गया उसके बाद विशाल ने थाने में तहरीर दी तहरीर देने के बाद बौखलाए प्रधान के भाई ने विशाल यादव के साथ हाथापाई की गई लेकिन फर्जी तहरीर देकर पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। पूरा गांव विशाल यादव के साथ है।

