नितिन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा मे बने उप निरीक्षक
जिला महाराजगंज थाना घुघली के लाल ने पहले ही प्रयास में बने उप निरीक्षक
महाराजगंज,घुघली थाना अंतर्गत ग्रामसभा घघरुआ खड़ेसर निवासी नितिन सिंह पुत्र संजय सिंह का उत्तर प्रदेश पुलिस के नागरिक सेवा में प्रथम प्रयास में ही उप निरीक्षक पद पर चयन हुआ है। नितिन ने प्रारंभिक से लेकर माध्यमिक तक कि पढ़ाई घुघली में स्थित डी ए बी नारंग इंटर कॉलेज से की और स्नातक की पढ़ाई गोराखपुर बिश्वविद्यालय गोरखपुर से की है। नितिन ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दी है। नितिन सिंह के चयनित होने पर मृगेश बहादुर सिंह ग्राम प्रधान चतुर्भुज सिंह शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र पांडे, बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, राजेश सिंह मोती प्रसाद राकेश सिंह, अमित घोष,मार्केंडेय सिंह आदि लोगों ने बधाई दी है।

