हेल्प लाइन नम्बर-8081208567
धनतेरस /दीपावली एवं भैया दूज पर्व के अवसर पर यातायात डायवर्जन-
दिनांक 21.10.2022 से 27.10.2022 तक धनतेरस एदीपावली एवं भैया दूज पर्व के अवसर पर महानगर क्षेत्र गोरखपुर के विभिन्न बाजारों/ मुहल्लों/स्थलों में शर्राफा ,मिष्ठान ,कपड़े एवं इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर भारी संख्या में पुरूष एवं महिलाएं एकत्रित होकर उक्त त्यौहार को शुभ मानते हुए खरीदारी करते हैं।
इसे दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 21.10.2022 से 27.10.2022 को प्रातः10ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक निम्न प्रकार यातायात डायर्वजन/प्रतिबंधित किया जाता है
1- कालीमंदिर से गोलघर की तरफ चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
2- कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा की ओर, जीएम पोस्ट आफिस तिराहा से गणेश चौराहा, तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा, विजय चौराहा से गणेश चौराहा, अग्रसेन तिराहा से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
3- शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
4-गणेश चौराहा से विजय चौराहा तथा विजय चौराहासे ए0डी0 चौराहा व अली नगर चौराहा तक के मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
5- कचहरी चौराहा/शास्त्री चौक से घोष कम्पनी चौराहा होकर रेती चौराहा व घोष कम्पनी चौराहा से नक्खास चौक एवं टाऊन हाल से ए0डी0 चौराहा तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
6- नार्मल टैक्सी स्टैण्ड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा उक्त अवधि में प्रतिवंधित रहेगें।
7-अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन व रिक्शा उक्त अवधि मे प्रतिबंधित रहेगें।
8-दुर्गाबाड़ी चौराहा से चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
9- सभी प्रकार के राजकीय एवं प्राईवेट भारी वाहन नौसढ़,टीपी नगर चौराहा,पैडलेगंज,मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से चौकी कौवाबाग वाईपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी चौराहा ,फातिमा अस्पताल,खजांची चौराहा होते हुए भगवान पुर से बरगदवा होकर फरेन्दा-सोनौली की ओर जायेगें।
10- इसी प्रकार फरेन्दा,पीपीगंज से आने वाले समस्त भारी वाहनों को बरगदवा से फर्टिलाईजर,झुगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल,पादरी बाजार चौकी,कोवाबाग बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज ,मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर एवं पैडलेगंज,टीपीनगर,नौसढ़ से बाहर जाएगें।रोडवेज/एम्बुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जायेगा।
11- सुमेर सागर तिराहा से विजय चौराहा एवं जटाशंकर तिराहा से अली नगर चौराहा तक सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
12- बरफखाना तिराहा से बसंतपुर चौराहा,घंटाघर चौराहा एवं लाल डिग्गी तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
13- मदीना मस्जिद तिराहा से शाह मारूफ रास्ते से सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहनों व रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
14- नो-इन्ट्री रात्रि 23ः00 बजे के बजाय 24ः00 बजे खुलेगा।
15-यातायात नियमों का पालन न करने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
नोटः-चार पहिया/दो पहिया वाहन चालक अपने वाहन को दिये गये पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करके खरीददारी करे-
1- मल्टीलेवल पार्किंग जलकल
2-सिटी माल के के सामनें
3-सिनेमा रोड पर यूनाइटेड टाकीज के सामने
4-कचहरी टाउनहाल का मैदान
5-कचहरी क्लब पार्किंग
6-सम्बन्धित मॉल/प्रतिस्थान की पार्किंग

