धन्वंतरि दिवस पर छात्रों व छात्राओं ने मनाया रंगोली प्रतियोगिता दिवस

महराजगंज,आज दिनांक 22/10/2022को पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार में धनवंतरी दिवस एवं दीपावली की पूर्व संध्या पर बालक बालिकाओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6और कक्षा 8 की बालिकाओं का एक ग्रुप बनाया गया तथा कक्षा 7ने स्वतंत्र रूप से प्रतिभाग किया
दूसरा ग्रुप कक्षा 6,7,8के बालकों का तथा कुछ बच्चों ने स्वतंत्र रूप से बिना किसी ग्रुप के अपने रंगोली बनाने की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उसका मूल्यांकन प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल , संदीप कुमार शर्मा अनुदेशक शारीरिक शिक्षा एवं प्रा वि महदेइया के प्र अ श्री विरेन्द्र भारती द्वारा किया गया। मूल्यांकन के पश्चात् ग्रुप A शिल्पा , अनामिका ,ज्योति ,शीतल और काजल आदि ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम व अरविन्द , राहुल ,संदेश ,अंश ,फिरोज और कयामत वाला ग्रूप B ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं विकास अनूप राज ,आलोक ,कुनाल ,अमन मिश्रा, अभिषेक वाला ग्रूप C तीसरे स्थान पर रहे। अध्यापकों ने प्रतिभागियों को बधाई दी और दीपोत्सव की शुभकामनाएं एवं शुभाशीष प्रदान किया

