सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में मिली लाश
अमूल्यरत्न न्यूज संवाददाता – कैलाश सिंह
महराजगंज,शनिवार को करीब पूर्वान्ह 3 बजे क्षेत्र के जोगिया गांव के टोला कफवा के समीप सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में एक अधेड़ की लाश मिली है। मृतक की पहचान जोगिया टोला निवासी हरिशंकर उर्फ मटेलू पुत्र राम उत्तिम के रूप में हुई है। ग्रामीणों में ऐसी चर्चा कि घटना से कुछ देर पहले मृतक सड़क के किनारे खेत में शौच करने गया था। शौच के बाद गड्ढे में पानी का इस्तेमाल करने के दौरान पैर फिसलने से मटेलू पानी भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

