सपा संरक्षक मुलायम सिंह की हालत नाजुक
महराजगंज,सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में 8वें दिन भी सुधार नहीं है। शनिवार को मेदांता ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया हैं।
इसमें कहा गया,
कि “उनकी हालत अभी क्रिटिकल है।
वह लाइफ सेविंग्स ड्रग्स पर हैं।
ICU में वेंटिलेटर पर हैं।”
डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं।
अखिलेश, डिंपल और शिवपाल यादव 8 दिन से दिल्ली में हैं।
सैफई परिवार के भी अहम सदस्य दिल्ली-गुरुग्राम में हैं।
अखिलेश ने अपने सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं। वह ज्यादातर वक्त मेदांता में ही रह रहे हैं।
मुलायम सिंह यादव बीते 2 साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।
पहले भी वह कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं।

