चार बच्चों की मां को दो बच्चे के साथ भगा ले गया युवक
गोरखपुर हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां को उसके दो बच्चों के साथ एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया,मजदूरी करके जब पति घर आया तो उसके दो और बच्चे रो बिलख रहे थे,मजदूर पति ने हरपुर बुदहट थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां अपने पति के साथ रहती है पति दिहाड़ी मजदूर है। रविवार शाम को गांव का ही एक युवक मजदूर की पत्नी और उसके दो छोटे बच्चों को साथ लेकर चला गया,जब पति घर आया तो उसके दो बड़े बच्चे रो बिलख रहे थे , बच्चों ने पिता से अपनी मां को गांव के ही युवक के साथ जाने की बात बताई।पति ने इसकी सूचना अपनी पत्नी के मायके में दी। मजदूर के सास-ससुर और अन्य परिजन शनिवार रातभर महिला को खोजते रहे,थकहारकर सोमवार को हरपुर बुदहट थाने स्थित जनसुनवाई केंद्र पर पति ने गांव के ही एक युवक पर अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

