गीडा थाना क्षेत्र के पांडाल में करंट के चपेट मे आने से युवक की मौत
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के नेवास गांव में सोमवार देर शाम मां दुर्गा के पंडाल में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात युवक का अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
गीडा क्षेत्र के नेवास निवासी विजय प्रताप चौधरी के घर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हुई है।उनका 20 वर्षीय बेटा आदित्य चौधरी उर्फ सिब्बू नौ दिन का व्रत रखा था। शाम को वह पंडाल में बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था।उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।गांव में भी मातम छा गया है।

