————————-
महाराजगंज जिले में विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई एसडीओ समेत पांच कर्मचारी निलंबित, कोतवाली में केस भी दर्ज,
विधुत विभाग में मचा हड़कम्प
महराजगंज उपभोक्ताओं को अनुचित लाभ देने के मामले में महराजगंज जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है।
अधीक्षण अभियंता द्वारा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के बाद विद्युत वितरण खण्ड महराजगंज प्रथम के एक्सईएन हरिशंकर, एसडीओ ईश्वर शरण सिंह व कार्यकारी सहायक रुद्र प्रताप पांडेय,राज कपूर गौड़ व अविनाश मणि पांडेय को यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुरी जानकारी के लिए बता दे की घुघली विद्युत उप खंड के एसडीओ विवेक पांडेय ने 15 व 17 अगस्त को उपभोक्ताओं के इंवाइस की जांच के लिए शिकायत की थी।
जिस पर जांच के बाद समिति गठित हुई थी।
19 अगस्त को मुख्य अभियन्ता विद्युत गोरखपुर को रिपोर्ट भेजी गई। जिस पर 20 अगस्त को लखनऊ से दो सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम में शामिल शक्ति भवन के अधीक्षण अभियंता आरएस माथुर व एक्सईएन एनर्जी ऑडिट बृजेश कुमार ने जांच किया।
टीम की जांच में कई अनियमितता मिली जिसके आधार पर अधीक्षण अभियंता ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था।
बुधवार को इसी मामले में यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने एक्सईएन हरिशंकर समेत पांच बिजली विभाग के कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एक्सईएन व एसडीओ को लखनऊ व कार्यकारी सहायकों को वाराणसी से संबद्ध किया गया है।
इस कार्रवाई से जिले के बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी तरह का मामला जिले के अन्य विद्युत वितरण खण्ड में भी है। जांच आगे बढ़ी तो कार्रवाई की जद में बिजली विभाग के कई अफसर व कर्मचारी आ सकते हैं।

