नहीं खुला रास्ता , नहीं मिला न्याय, पुलिस के प्रार्थना पत्र पर विपक्षी से मिल रही जान माल की धमकी
महराजगंज,
निचलौल तहसील अंतर्गत ग्राम डुमरी ईटहिया निवासी यशवंत पुत्र लालजी मूल निवासी है। जिनका विवाद जयप्रकाश पुत्र बलवंत निज ग्राम से रास्ते का विवाद बहुत दिनों से चलता आरहा है। जबकि यशवंत कईं बार तहसील मे चक्कर लगते लगाते लेखपाल के आश्वाशन पर थक चूका है।यहाँ तक की कई बार प्रार्थी स्थनीय चौकी ईटहिया मे 27 /08/2022 को एक तहरीर थाना दिवस के समाधान दिवस मे भीं देकर थक चूका है।अभी तक तहसील व थाने से कोई निरीक्षण भीं करने नहीं आया।प्रार्थी का रास्ता बाधित होने के कारण परिवार वालों का आना जाना दुष्कर हो गया है।प्रार्थी कई बार ग्रामसभा से सम्भ्रान्त लोगो द्वारा पंचायत भीं जुटाया लेकिन दूसरा पक्ष जयप्रकाश कुछ दबँगो के सह पर पंचायत मे नहीं आया। जबकि वह रास्ता चकबंदी के समय का है। दबँगई के बलपर प्रार्थी को धमकिया भीं मिल रही है।

