जिला संयुक्त चिकित्सालय के आउटसोर्सिंग के कर्मचारी जिलाधिकारी से लगाई वेतन की गुहार –
महराजगंज,जिला संयुक्त चिकित्सालय के आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगे करीब 80 कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्यरत है।
इन सभी कर्मचारियों का वेतन जनवरी 2022 से 5 माह का नही मिला है।
इन कर्मचारियों को वेतन 8000 से 15000 के बीच ही मिलता है।
इस स्थित में कर्मचारियों को वेतन न मिलने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस आशय के सम्बंध में ये कर्मचारी अपने पत्रक के साथ जिलाधिकारी से वेतन दिलाने की गुहार लगाये है।
इसके उपरांत ये कर्मचारी यह भी लिखे की यदि जुलाई के अंत तक वेतन नही दिलाया गया तो हम सभी कर्मचारी अगस्त2022से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठने को बाध्य हो जाएंगे।
अपनी अर्जी देते समय शेषनाथ यादव,
पप्पू तिवारी,
अखिलेश चौधरी,
प्रदीप कु0वर्मा,
संजय,
अमन,
सरिता,
धीरज,
मधुसुदन आदि अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

