कृष्ण गौशाला के प्रांगण में व्यापार मंडल सेवरही द्वारा सम्मान समारोह मनाया गया – रिपोर्ट – पंडित दिनेश तिवारी
आज श्री कृष्ण गौशाला के प्रांगण में व्यापार मंडल सेवरही एवं श्री कृष्ण गौशाला समिति के तत्वाधान में सम्मान समारोह, ( एक पेड़ दस पुत्र समान का नारा देकर)
वृक्षारोपण एवं सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमे मुख्य अतिथि जिला देवरिया मा.सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी जी,
तमकुही राज विधायक माननीय डॉ असीम कुमार राय जी,
सेवरही पंचायत प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक माननीय अजय तिवारी जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
इस दौरान नगर के जनप्रतिनिधिगण ,
व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण ,
भाजपा कार्यकर्ता तथा सम्मानित अभिभावकगण उपस्थित रहे ।

