भाई व भतीजे पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
अमूल्यरत्न मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट
गोरखपुर – गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम सभा में बिजली बिल के भुगतान को लेकर भाई भाई में मारपीट हो गया।जिसमें पीड़ित ने अपने सगे भाई व तीन भतीजों पर थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल हरपुर बड़ा टोला निवासी महेंद्र प्रजापति पुत्र श्याम देव प्रजापति तीन भाई है।भाइयों में रोड की जमीन की हिस्सेदारी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।इसी बीच बिजली बिल के भुगतान को लेकर बड़े भाई राजेंद्र ने छोटे भाई महेंद्र से विवाद कर लिया और अपने तीन पुत्रों सुनील प्रजापति,विष्णु प्रजापति व अंगद प्रजापति के साथ मिलकर महेंद्र उसकी पत्नी व पुत्र पर लाठी-डंडों से प्रहार कर चार लोगो का सर फोड़ दिया।पीड़ित परिवार 112 पर सूचना देकर थाने में तहरीर दे उक्त के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

