शिकारपुर ग्राम सभा की बजबजाती नाली से हो सकता भयंकर संक्रमण
महराजगंज, सिसवा ब्लाक मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक शिकारपुर ग़म सभा है।
एक तरफ़ राजनीतिग्यो का स्वक्षता अभियान का विगुल तो दूसरी तरफ सफाई कर्मियों की लापरवाही
,तुम डालडाल मैं पातपात ,
शिकारपुर ग्राम सभा में देखने को मिलती है।
इस ग्राम सभा मे पशु अस्पताल से ही समूचे ग्राम सभा मे नालियों में बजबजाती गन्दगी व दुर्गन्ध ही देखने को मिलता है।
इसी तरह गन्दगी रही तो ग्राम सभा को किसी भयंकर संक्रामक रोग का सामना समस्त ग्राम वासियो को झेलना पड़ सकता है।शिवनाथ सेठ के घर से समस्त ग्राम सभा की नालियां कचरे से भरी पड़ी हुई है।
ग्राम सभा के सफाई के जिम्मेदार सफाईकर्मी ही नही बल्कि ग्राम सभा के समस्त कर्मचारी गण होते है।
प्रधान मंत्री के अभियान का संचालन व निरीक्षण समस्त अधिकारी व कर्मचारियों की जिम्मेदारी होती है।
यदि शिकारपुर ग्राम सभा की नालियों की सफाई पर ध्यान नही दिया गया तो इस उमस (गर्मी)में सभी जीव धारियों को भयानक संक्रमण का शिकार बनना तय है।

