अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षक, शिक्षिका व छात्र
, छात्राओं को योग के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर आर्य नगर उत्तरी गोरखपुर में सभी छात्र छात्राओं को योग की शिक्षा दी गई।सभी बच्चों में योग से होने वाले शारीरिक विकास और मानसिक विकास की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जैनेद्र विश्वकर्मा ने सभी को योग से कैसे रोगों से हम लड़ कर शरीर स्वस्थ रख सकते हैं इसकी जानकारी दी।
विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान प्रमुख शिवजी सिंह ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में योग के द्वारा होने वाली लाभ को बताया।इस अवसर पर सभी आचार्य एवं आचार्या ने बच्चों संग योग किया

