कुशीनगर जिले के तमकुहीराज की एक बहू, जिसने गृहस्थी के साथ अपना लक्ष्य हासिल कर दिखाया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रीति का सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है,
जिसके बाद उनके घर बधाई देने वालों को तांता लगा है।
प्रीति की इस उपलब्धि ने साबित कर दिखाया है कि इरादे नेक हों,
लगन हो,
तो कुछ भी असम्भव नहीं है।
सेवरही थाना क्षेत्र के गांव पिरोजहाँ निवासी रविंद्र तिवारी की पुत्रवधू ने मेहनत और लगन से यूपी पुलिस में नौकरी हासिल की है।
सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी पाकर प्रीति ने अपने माता-पिता के साथ, सास-ससुर, पति का मान बढ़ाया है।
गृहस्थी जिंदगी जीने के बाद भी प्रीति तिवारी ने पढ़ाई के लिए दिन-रात मेहनत की और खुद को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाया।
शादी के बाद भी पढ़ाई में मन लगाया
इनका प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से हुआ है, 2013 में इनकी शादी रविंद्र तिवारी के पुत्र ई. रंजीत नंदन तिवारी से हुई।
एक बच्चे की मां होने के बाद भी शिक्षा को ही प्राथमिकता दिया और हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की।
ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद अन्य लोगों की तरह, सरकारी नौकरी पाने के लिए रोजगार तक का सफर पूरा किया।
प्रीति की माता रीना मिश्रा और पिता मुन्नी प्रकाश मिश्रा शिक्षक हैं।

