
दुष्कर्म का फरार आरोपित को चार साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमूल्य रत्न न्यूज़ संवादाता गोरखपुर की रिपोर्ट
गोरखपुर – चौरी चौरा पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में चार साल से फरार चल रहे आरोपी विशाल पासवान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक लड़की को पोखरभिंडा निवासी विशाल पासवान अपहृत कर ले गया था।
आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया था। इस मामले में लड़की के परिवारीजनों की तरफ से 457/ 2018 पर धारा 363, 366 व 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी विशाल पासवान फरार चल रहा था। मुंडेरा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश पांडेय ने सूचना पर अपने हमराही हेड कांस्टेबल कमलेश यादव के साथ तहसील गेट के सामने से उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।