
*धान ख़रीदी में पारदर्शिता लाने एवं किसानों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी का नया आदेश।*
धान खरीद के लिए पारदर्शी व्यवस्था के लिए सरकार ने आधार में लिंक मोबाइल पर OTP आधारित पंजीकरण अनिवार्य किया है। पंजीकरण के लिए 24 घंटे में 3 बार ही OTP भेजा जाएगा। यह OTP मात्र 10 मिनट के लिए वैध होगा। किसानों को यह सुविधा भी दी गई है कि उन्हें अब बैंक विवरण पंजीकरण के समय भरना अनिवार्य नहीं होगा बल्कि भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में भेजा जाएगा। फिलहाल अधिकारी अधिकारी धान क्रय केन्द्रों की संख्या बढ़ाने, किसानों से उनके खेत के पास ही धान खरीद कराने, पारदर्शी व्यवस्था बनाने, धान खरीद के बाद तत्काल भुगतान करने आदि अनेक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की तैयारी में जुटे हैं। धान के एक-एक दाने का मूल्य किसानों को मिलने से उनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी