*महिला के गले से दो लाख की चैन छीनकर उचक्के फरार*
*अमूल्य रत्न न्यूज़ संवाददाता जयप्रकाश जायसवाल की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदही लोहा सिंह चौराहे पर बुधवार की दोपहर बाद में एक महिला का बाइक सवार उचक्कों ने गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बजहा निवासिनी किरन गुप्ता पत्नी कमलेश गुप्ता का बरगदही चौराहे पर कामर्शियल मकान है। जिसमें कई किरायेदार दुकान खोल रखे है। बीते दिन के 4:00 बजे महिला दुकान पर भाड़ा वसूलने जा रही थी कि वही के दुकान पर दो बाईक सवार युवक लोअर खरीद रहे थे। उन्होंने 240 रुपये का एक हाफ लोअर खरीदा तब तक महिला अपने मकान से करीब पच्चास कदम दूर उत्तर दिशा में पहुंच कर फोरलेन क्रास करना चाह रही थी, इतने में लोअर खरीदने वाले उचक्के सफेद बाईक से महिला के पास पहुंचे और झपट्टा मार कर सोने की चैन छीन कर फरार हो गये। पीड़िता ने बताया कि झपट्टा मारने वाले की उम्र करीब बीस वर्ष और , बाईक चालक की उम्र तीस वर्ष के आसपास रही होगी। उचक्के महराजगंज की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस देर शाम छानबीन करने में जुटी है।

