थाना खड्डा के एसआइ और एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा मार-पीट का मामला सामने आया।
परिवारीक विवाद में शिकायत के बाद 112 पुलिस टीम थाने ले गई 04-05 घंटे थाने में बैठाया गया पिता और पुत्र को एसआइ और एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा बेरहमी से पीटाई की गई।
एसआइ पीके सिंह व पुलिस कांस्टेबल प्रेम वर्मा के खिलाफ पीड़ित ने मानवाधिकार आयोग से न्याय की लगाई गुहार।
न्याय न मिलने पर उच्य न्यायालय का करेंगे रूख : पीड़ित।
खड्डा/कुशीनगर: जनपद कुशीनगर विधानसभा खड्डा थाना क्षेत्र खड्डा के ग्राम सभा बहोर छपरा निवासी गौकरन पुत्र मुक्ती नाथ ने बताया कि परिवारीक विवाद में एक पक्ष ने झगड़े को लेकर डायल 112 पुलिस टीम से मदद लेकर कार्यवाही की मांग किया। थाना खड्डा के 112 पुलिस टीम ने दुर्गेश और बुजुर्ग पिता गौकरन को थाने ले गई थाने लेजाकर 04-05 घंटे थाने में बैठाया कुछ देर बाद दुर्गेश को एक कमरे में बन्द कर पुलिस कांस्टेबल प्रेम वर्मा ने बेरहमी मारा। बुजुर्ग को एसआइ पीके सिंह ने पैर लाए बुट से बुजुर्ग का पैर दबाते हुए दोनो गालों पर दो झापड़ मारा जिसके बाद बुजुर्ग के कान से ब्लड आने लगा।
पीड़ित गौकरन पुत्र मुक्ती नाथ ने मानवाधिकार आयोग से गुहार मे दोनो पुलिस पर कार्यवाही हेतु आवेदन पत्र जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई।
थाना प्रभारी धनवीर सिंह से उनकी प्रकिया जानने की कोशिश किया गया तो व्यस्तता के कारण उनकी प्रकिया सामने नहीं आया ।

