होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर उप जिलाधिकारी को ग्राम प्रधान द्वारा किया गया शिकायत।
हर वर्ष होता रहा विरोध पर होलिका दहन स्थल से नहीं हटा अवैध कब्जा।
होलिका दहन स्थल को अवैध कब्जा करने में गांव के कुछ महिलाओं का हाथ।
नेबुआ नैरंगिया/कुशीनगर : जनपद कुशीनगर क्षेत्र नेबुआ नैरंगिया के ग्राम सभा रायपुर ख़ास (चंदन बरवाॅ) का टोला रायपुर फुलवरिया में चंदन बरवाॅ का शदियों से चली आ रही होलिका दहन स्थल को कुछ महिलाओं ने कब्जा कर रखा है। बताते चलें कि क्षेत्र नेबुआ नैरंगिया ग्राम सभा रायपुर ख़ास (चंदन बरवाॅ) में शदियों चली आ रही हिन्दू परम्परा होली पर्व के एक दिन पहले होलिका दहन के स्थान को चंदन बरवाॅ के टोला रायपुर फुलवरिया में स्थित स्थल को कुछ महिलाओं ने कब्जा कर रखा है।
हला कि इस कब्जे को लेकर उप जिलाधिकारी खड्डा को शिकायत पर पुलिस भी मौके पर आई थी पर कुछ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करने लगीं।
पहले भी लेखपाल द्वारा होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया गया है। कुछ कब्जा होलिका दहन स्थल पर है तो कुछ कब्जा रोड़ के किनारे वाली रोड़ की जमीन पर है।
होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा को हटाने के लिए ग्राम सभा रायपुर ख़ास (चंदन बरवाॅ) ग्राम प्रधान श्रीमती ऊषा विश्वकर्मा ने उप जिलाधिकारी खड्डा को शिकायत पत्र लिखकर गुहार लगाईं।

