दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्टंट डालने के बाद एक ही दिन में 3 मरीजों की मौत दिल्ली सरकार के विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती है।
दिल्ली सरकार के अस्पताल कुप्रबंधन तथा भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। आज से 5 महीने पहले इसी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 6 मरीजों की मौत हो गई थी परंतु दिल्ली सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। दिल्ली सरकार की विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने के लिए विधायक श्री जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के गेट के बाहर प्रदर्शन किया गया विधायक जितेंद्र महाजन ने कहा कि दिल्ली सरकार विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं जो दिल्ली में होने का दावा करती है वह बिल्कुल खोखला दावा है इस प्रदर्शन के दौरान पुतला भी फूंका गया तथा जोरदार नारेबाजी भी की गई