सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के खेतों में मिला नरमुंड
डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके का किया निरीक्षण
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में नरमुंड मिला है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर इसे कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड ने भी मौके का निरीक्षण किया है। नरमुंड को पुलिस ने अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। नरमुंड किसका है पुलिस इस पहेली को सुलझाने में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव पहलाद चक एवं मटैना की पगडंडी पर सोमवार की दोपहर आवारा जानवर नरमुंड को लेकर इधर-उधर दौड़ रहे थे। इसकी जानकारी क्षेत्रीय ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नरमुंड को कब्जे में लिया।फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। नरमुंड किसका है। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं हो पाई है। नरमुंड मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि नरमुंड को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुट गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

