*[05/02, 09:47] JP JAISWAL: 25 हजार रूपये का इनामिया 3 नफ़र शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद- देखें पुलिस की बड़ी कामयाबी का हाल*
[05/02, 09:47] JP JAISWAL: 25 हजार रूपये का इनामिया 3 नफ़र शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद- देखें पुलिस की बड़ी कामयाबी का हाल
अन्तर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर पुलिस टीम पर हमला कर फरार तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो अदद अवैध तमंचा, चार अदद कारतूस व अवैध मादक पदार्थ, 20 हजार 4 सौ रुपये नगद एवं चोरी की मोटरसाईकिल बरामद। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी चोरी के अभियोगो के अनावरण व अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे। अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 4 फरवरी 2022 को कोतवाली थाना क्षेत्र के अमहवा केवटानी टोला मोड़ पुलिया के पास से 3 नफर शातिर अभियुक्त जो क्रमशः 1- मनोज करवल उर्फ राहुल पुत्र मनोहर निवासी ग्राम किठुरी करवल कालोनी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती उम्र करीब 35 वर्ष संबंधित मु0अ0सं0 511/21 धारा 392, 411, भादवि थाना कोतवाली जनपद महराजगंज में लूट में वांछित तथा थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ से वांछित ( थाना कसया जनपद कुशीनगर से 25000/- का ईनाम) 2- विनोद कुमार पासवान पुत्र मोतीलाल पासवान निवासी रामपुर सोहरौना थाना हाटा जनपद कुशीनगर उम्र 40 वर्ष 3- राजपाल पासवान पुत्र काली पासवान निवासी नया टोला जोराबगंज थाना कोढ़ा जनपद कटिहार (बिहार) उम्र 25 वर्ष को समय 4.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगणों के पास से बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली जनपद महराजगंज पर क्रमशः मु0अ0सं0 43/22 धारा 307, 34, 411, भादवि, मु0अ0सं0 44/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 45/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 46/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय हमराह के देखभाल क्षेत्र व रोकथाम जूर्म जरायम के अमहवा चौराहे पर मामूर थे। कि सर्विलांस टीम प्रभारी मय हमराह उपस्थित आये। अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चर्चा करने लगे। उसी दौरान अमहवा की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस वालो को देखकर गाड़ी की गति तेज कर देने से पुलिस वालों ने रुकने का ईशारा किया तो भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। उसी दौरान उनकी मोटरसाईकिल स्लीप कर गयी। पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मोटरसाईकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया कि हम लोगो के पास अवैध असलहा व नाजायज गांजा है। जिसके पकड़े जाने की डर से भाग रहे थे। और बचने के उद्देश्य से आप लोगो को जान से मारने की नीयत से फायर किये थे। पकडे गये तमंचा लिये पहले व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मनोज करवल उर्फ राहुल पुत्र मनोहर निवासी ग्राम किठुरी करवल कालोनी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती उम्र करीब 35 वर्ष बताया। मौके पर तमंचे को कब्जे में लेकर चेक किया गया तो तमंचे के अन्दर फायरशुदा कारतूस 315 बोर था। विधवत जामातलाशी ली गयी। तो एक मोबाईल व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर च 19800/- रु० नगद बरामद हुआ तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 9 नवंबर 2021 को बांसपार बैजौली से एक लड़की से लगभग साढ़े चार लाख रुपये की छिनैती की थी। जिसमें से 19800/-रु० शेष बचे थे। तथा छिनैती में इस्तेमाल गाड़ी को नेपाल ले जाकर बेच दिया। उक्त छिनैती की घटना को अकेले ही मेरे द्वारा अंजाम दिया गया था। अभियुक्त मनोज करवल उर्फ राहुल करवल ने बताया कि पुलिस पर फायर करने की घटना को हमलोगों द्वारा जनपद फतेहगढ़ के थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद व जनपद कुशीनगर में भी कर चुके है। दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम विनोद कुमार पासवान पुत्र मोतीलाल पासवान नि० रामपुर सोहरौना थाना हाटा जनपद कुशीनगर उम्र 40 वर्ष बताया। जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से कीपैड मोबाईल (लावा व सैमसंग ) व कुल 350/- रुपये बरामद हुए। तीसरे व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम राजपाल पासवान पुत्र काली पासवान नि० नया टोला जोराबगंज थाना कोढ़ा जनपद कटिहार (बिहार) उम्र 25 बताया। जामातलाशी ली गर्य उसके बैग से से 1.4 किलोग्राम गांजा व एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद कारतूस 12 बोर बरामद एक अदद एन्ड्रायड मोबाईल व 300/- रु. नगद बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त बाईक के बारे में पूछा में गया तो बताये कि जनपद बेतिया राज्य बिहार से चोरी कर इस्तेमाल कर रहे थे।