*विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के नामांकन के अवसर पर यातायात डायवर्जन*
*अमूल्यरत्न न्यूज़ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/ विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 का नामांकन शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है आवागमन सुचारू रूप से संचालित होते रहे जिसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने आम जनता की सुविधा को देखते हुए पार्किंग व रूट डायवर्जन किया है जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की दिक्कत ना होने पाए कल शुक्रवार नामांकन 4 फरवरी 2022 से 16 फरवरी2022 तक समय सुबह 9 बजे से 15 बजे तक कलेक्ट्रेट कचहरी की तरफ निम्न प्रकार से वाहनों का डायवर्जन रहेगा।टाउन हॉल तिराहा से कचहरी चौराहा की तरफ आने वाले वाहन तमकुही तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वह वाहन हरि ओम नगर,अम्बेडकर चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। कचहरी चौराहा से शास्त्री चौराहा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कचहरी चौराहा से बाये तमकुही एवं दाएं टाउन हॉल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।शास्त्री चौराहा से अम्बेडकर चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन प्रतिबन्धित रहेगें,यह वाहन शास्त्री चौराहा से जमनालाल बजाज पार्के तिराहा से ए0डी0जी0 तिराहा से अपने गन्तव्य की ओर जायेगे। अम्बेडकर चौराहा से शास्त्री चौराहा की तरफ वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चलता रहेगा।कलेक्ट्रेट कचहरी में जाने वाले अधिवक्ता व वादकारी गेट नं0 3 से प्रवेश करेगें। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के वाहनों की पार्किंग इन स्थानों पर की गई है जहां प्रत्याशी अपनी सुविधा के अनुसार अपने-अपने वाहनों की पार्किंग कर कलेक्ट्रेट परिसर में जाएंगे पार्किग टाउनहाल के मैदान के बगल में नगर निगम पार्किंग मैदान में एवं शास्त्री चैराहा के बगल स्थित सेण्ट एण्ड्रयूज डिग्री कालेज के सामने खाली मैदान तथा मल्टीलेवल पार्किंग गोलघर में पार्किग करायी जायेगी रूट डायवर्जन व पार्किंग का शत प्रतिशत है अनुपालन कराया जाएगा शहर व जनपद वासी इसका अनुपालन कर सहयोग करें जिससे आवागमन सुचारू रूप से संचालित होती रहे और आम जनमानस अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

