
सशक्त मंडल अभियान के अंतर्गत बूथ व शक्ति केंद्र सत्यापन कार्यक्रम आयोजित
आकोला।शंकर जाट । ग्राम पंचायत गुदली बबराना व बुल मे सशक्त मंडल अभियान के अंतर्गत बूथ व शक्ति केंद्र सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष भीम सिंह झाला विधानसभा प्रभारी व प्रवासी अमृत लाल मेनारिया शनिमहाराज मंडल अध्यक्ष छोगालाल गाडरी, मंडल प्रभारी एवं प्रवासी जगदीश चौबीसा, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रताप सिंह भाटी, जिला परिषद सदस्य शम्भु लाल गाडरी, मंडल महामंत्री जयराम मेघवाल, मंडल मंत्री सज्जन सिंह भाटी, बूथ अध्यक्ष रामेश्वर लाल सुथार, रतन लाल, भेरू लाल, रोशन सिंह, बाबू लाल गाडरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंद लाल गाडरी, दिनेश वैष्णव, देवीलाल विजयवर्गीय, बूल उप सरपंच अर्जुन सिंह, रतन सिंह आदि उपस्थित थे। ग्राम पंचायतों मंडल अध्यक्ष झाला ने फोन पर पेयजल व सड़को व पुलियाओ के निर्माण के लिए का आला अधिकारियों से बात कर समस्या का जल्द निराकरण करने का अनुरोध किया।