राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के पुत्र अमित मिश्रा देवरिया से टिकट मांग रहे है और इसके लिए जोर-शोर से लगे भी हुए हैं।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के बेटे रामविलास चौहान मऊ की मधुबन सीट से टिकट मांग रहे हैं। मंत्री दारा सिंह चौहान के भाजपा से इस्तीफा देने के बाद लग रहा है कि रामविलास को सफलता मिल जाएगी।
मऊ निवासी खांटी भाजपाई रहे प्रो. रामजी सिंह के पुत्र अरिजीत सिंह राजनीति में एक स्थायित्व भरे मुकाम के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह लखनऊ कैंट या लखनऊ उत्तरी से विधानसभा चुनाव लड़ कर माननीय बनना चाह रहे हैं। पंकज सिंह को टिकट मिल चुका है।
सलेमपुर लोकसभा सीट से सांसद रवींद्र कुशवाहा के छोटे भाई जयनाथ कुशवाहा भाटपाररानी विधानसभा से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
पथरदेवा विधानसभा से विधायक और प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही अपने ब्लाक प्रमुख बेटे सुब्रत शाही को विधायक बनाने की जुगत में लगे हुए हैं।
रुद्रपुर के विधायक और मंत्री जयप्रकाश निषाद भी अपने बेटे को राजनीति में एक अच्छा मुकाम दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।
नरेश अग्रवाल-नितिन अग्रवाल
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल( बरेली) – मनीष अग्रवाल ( नाराज़)
चेतन चौहान ( दिवंगत) – संगीता चौहान ( टिकट कट गया, नाराज़)
सांसद सर्वेश सिंह ( मुरादाबाद) – कुंवर सुशांत सिंह से बरहापुर बिजनौर से विधान सभा सदस्य हैं

