[11/01, 10:24] Dinesh Pandit: तमकुही रोड, सेवरही,तरया सुजान क्षेत्र के टड़वा से 14गोबांसीय पशु के साथ चार तस्कर गिरफ्तार,, तरया सुजान थाना क्षेत्र गांव टड़वा के समीप फोर लेन पर रविवार रात तीन पिकअप से 14 गोवंश बरामद कर पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया मुकदमा पंजीकृत कर सोमवार को तस्करों को न्यायालय ले गई जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया तस्कर पशुओं की खेप बिहार लेकर जा रहे थे बहादुर पुर चौकी इंचार्ज रात करीब 8बजे गस्त पर थे तभी सूचना मिली की तस्कर पशुओं की खेप लेकर बिहार जा रहे हैं टीम ने टड़वा के समीप वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी इस बीच आगे पीछे एक साथ आए तीन पिकअप को देख पुलिस ने रोकने का इशारा किया तलाशी के दौरान तीनों पिकअप से 14 गोवंश मिले पुलिस ने मौके से 4तस्करों को भी दबोच लिया पूछताछ में उनकी पहचान धनंजय जायसवाल,मुकुल कुशवाहा, निवासी जवहीः नरेन्द्र थाना तरया सुजान ,अजीत निवासी , ग्राम दनी या डी,, थाना तरया सुजान ,तथा अफर अंसारी निवासी ग्राम खौरतिया थाना तरया सुजान के रूप में हुई ,,पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज धनंजय राय,हेड कांस्टेबल,बिजली सिंह, कास्टेबल,रितेश यादव ,बिरेंदर सिंह, संदीप यादव, बिलाश यादव, गोप नाथ शामिल रहे,,रिपोर्ट, पण्डित दिनेश तिवारी ब्यूरो प्रमुख कुशीनगर एसीएम न्यूज
[11/01, 10:26] Dinesh Pandit: रिपोर्ट, पण्डित दिनेश तिवारी ब्यूरो प्रमुख कुशीनगर एसीएम न्यूज