अमेठी:साप्ताहिक बन्दी पर होगी सख्ती
जनपद में स्थित विभिन्न दुकानों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों हेतु साप्ताहिक बन्दी घोषित।
*अमेठी। 29 दिसम्बर 2021,* जिला मजिस्ट्रेट अमेठी अरूण कुमार ने जनपद अमेठी में स्थित समस्त वाणिज्यिक अधिष्ठानों एवं विभिन्न दुकानों (आवर्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों को छोड़कर) के लिए साप्ताहिक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र अमेठी के नगर पंचायत अमेठी, मुंशीगंज, विशेसरगंज, मुंशीगंज रोड अमेठी में मंगलवार व रामगंज में वृहस्पतिवार को साप्ताहिक रूप में बन्दी रहेगी, तहसील क्षेत्र गौरीगंज के नगर पालिका गौरीगंज, टिकरिया में मंगलवार व जामों में शनिवार, तहसील क्षेत्र मुसाफिरखाना क्षेत्र के वारिसगंज, जगदीशपुर में शुक्रवार, नगर पंचायत मुसाफिरखाना व बाजार शुकुल में शनिवार तथा तहसील क्षेत्र तिलोई के नगर पालिका जायस में बुधवार, इन्हौना में शुक्रवार व मोहनगंज में शनिवार को साप्ताहिक बन्दी रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त सम्बन्धित को साप्ताहिक बन्दी का कडाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिये हैं।
सुनील चौरसिया पत्रकार तिलोई

