नई दिल्ली के राजा गार्डन स्थित राजधानी कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह-2022 के हिस्से के रूप में नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राज्य कार्यालय, अलीपुर, दिल्ली द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण विषय पर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 2022 सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली राज्य के समस्त नेहरू युवा केन्द्रों से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता के रूप में चयनित युवाओं के अलावा अन्य युवाओं ने श्ररोता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमोद कंठ सचिव, प्रयास, विशिष्ट अतिथि आशीष कुमार, एसडीएम, राजौरी गार्डन, प्रोफेसर राजेश गिरी, प्रिसिंपल, राजधानी काॅलेज, निर्णायक मण्डल के सदस्यों में डा. सुमन प्रोफेसर राजधानी कॉलेज, रजनीकांत शुक्ल बाल साहित्यकार एवं सुधीर कपूर रिटायर्ड एससीईआरटी के अलावा क्षेत्रीय निदेशक नबीन नायक, नेयुकेसं, राज्य निदेशक, श्याम सुंदर जोशी दिल्ली राज्य के दो जिलों के उपनिदेशक पूनम शर्मा उत्तरी दिल्ली एवं राजेश कुमार जादोन मध्य दिल्ली उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के प्रारम्भ में सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया और तदोपरान्त सभी अतिथियों का नेहरू युवा केन्द्र संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया युवाओं ने सभी के सामने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की वही कार्यक्रम का संचालन डॉ अतुल कुमार पाण्डेय उपनिदेशक द्वारा किया गया प्रतियोगिता प्रारम्भ करने से पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगियों के भाषण के क्रम को निर्धारित करने के लिए ड्रा निकाला गया और तदनुसार सभी जिलों के प्रतियोगिता का क्रम निर्धारित किया गया। इस अवसर पर श्याम सुंदर जोशी, राज्य निदेशक, दिल्ली ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की और युवाओं का आहवान किया कि यह प्रतियोगिता जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर ताकि आयोजित की जा रही है और सभी युवाओं के यह प्रतियोगिता एक सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि रास्ते में पत्थर व कांटे तो मिलेंगे परन्तु उन्हें पार कर आपको अपना रास्ता निकालना होगा। प्रोफेसर राजेश गिरी प्रिसिंपल, राजधानी काॅलेज ने सभी युवाओं को राजधानी काॅलेज के सभागार में उपस्थित होने पर स्वागत किया और इस अवसर पर इस प्रतियोगिता का यहां आयोजित होना सुखद है। उन्होंने सभी युवाओं का आहवान किया कि यहां पर आये प्रतियोगी तो इसे एक प्रतियोगिता के तौर पर लेंगे बाकि सभी युवाओं को सभी प्रतियोगियों की बात सुनने का मौका मिलेगा और हर किसी से कुछ ना कुछ नई बात भी सीखने को मिलेगी। प्रतियोगिता में आये सभी 09 युवाओं को सुनने के उपरांत निर्णायक मण्डल द्वारा प्रथम पुरस्कार के लिए को द्वितीय पुरस्कार के लिए को तथा तृतीय पुरस्कार के लिए को चयनित किया गया और क्रमशः प्रथम पुरस्कार के रूप नीरज शर्मा में रू. 25000/- द्वितीय पुरस्कार के रूप में मनीष झा रू. 10,000/- तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में आयुषी भाटिया रू. 5000/- का चैक एवं प्रमाण पत्र उक्त युवाओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों से दिया गया।
इस अवसर पर अन्य 06 प्रतियोगियों को भी सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। मुख्य अतिथि अमोद कंठ ने युवाओं को अपने सम्बोधन में कहा कि यह युवाओं को अपनी बात एवं देश के प्रति उनके जज्बे को आगे लाने का सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि युवा नई क्रान्ति एवं बदलाव का हमेशा हिमायती रहा है और आज नेहरू युवा केन्द्र संगठन की ओर से ऐसे युवाओं को तलाशने एवं उनकी ऊर्जा को राष्ट्रनिर्मार्माण में लगाने का यह अभिनवी प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित व समृद्ध बनाने के लिए युवाओं की विशेष भूमिका है और यह जिम्मेवारी युवाओं पर तब और बढ जाती है जब भारत के पास युवाओं की महाशक्ति हो।