*गोरखपुर डीएम ने जाना पूर्व सैनिकों का हाल*
*अमूल्यरत्न न्यूज़ रिपोर्ट – रमाकांन्त जायसवाल*
गोरखपुर ! गोरखपुर बुधवार को जिलाधिकारी सभागार में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक, शहीदों के घरवाले, वीर नारियां भी शामिल रहीं। बैठक की अध्यक्षता डीएम विजय किरण आनंद ने की। डीएम ने कहा कि सैनिकों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निदान किया जाएगा। कार्यक्रम में सबसे पहले डीएम ने देश के प्रथम सीसीएस शहीद जनरल विपिन रावत को नमन किया।
*सैनिकों की भूमि कब्जा मुक्त कराने को बनेगी टीम*
डीएम ने कहा कि सैनिक बंधुओं की भूमि को अगर कोई भू माफिया कब्जा कर रहा है तो वहां स्थानीय स्तर पर टीम गठित कर उसे उनके कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों व एसडीएम को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि हमारे वीर जवान देश की रक्षा कर रहे हैं तो जिले में में वीर जवानों के घरवालों की सुरक्षा करना हमारा जिम्मेदारी है।
*पूर्व सैनिकों की सुनी समस्याएं*
डीएम ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की शस्त्र लाईसेंस, भूमि आवंटन, प्लाॅट पर कब्जा, पुलिस शिकायत, पूर्व सैनिकों को सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन करने के आए मामलों को प्रमुखता से सुना। उन्होंने कहा कि जिले के 20000 पूर्व सैनिक व समस्त सेवारत सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता में रखकर निस्तारण किया जाएगा। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह, एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर मुकेश तिवारी, पूर्व सैनिक अनिरूद्ध शाही,प्रदीप यादव, रामराज प्रसाद, जोगेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

