*गोरखपुर AIIMS पहुंचे ADG और कमिश्नर:बोले- जल्द खत्म होगी पार्किंग की दिक्कत, बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग*
*एंटी करप्शन मीडिया न्यूज़ संवाददाता रमाकान्त जायसवाल की रिपोर्ट*
*दरअसल एम्स में आने वाले लोगों के लिए गाड़ी खड़ी करना बहुत बड़ी मुसीबत है।
उत्तर प्रदेश !गोरखपुर स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में अब मरीजों व उनके तीमारदारों को वाहन खड़ा करने में दिक्कत नहीं होगी। एम्स के पार्किंग की समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी। जिससे मुख्य गेट पर जाम की स्थित नहीं होगी। इसके लिए बुधवार को एडीजी जोन अखिल कुमार व कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने एम्स का निरीक्षण किया। उनके साथ एम्स की निदेशिका डॉ सुरेखा किशोर, एसपी सिटी सोनम कुमार, एसपी ट्रैफिक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
*तत्काल में बनेगा अस्थायी पार्किंग*
दरअसल एम्स में आने वाले लोगों के लिए गाड़ी खड़ी करना बहुत बड़ी मुसीबत है। या तो वाहन सड़क पर रहते हैं या फिर मुख्य गेट के पास स्थित खाली जमीन पर लेकिन भीड़ को देखकर यह जगह भी कम हो जाती है। वहीं इससे कई बार कुशीनगर से गोरखपुर व एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर जाम की समस्या भी हो जाती है। एडीजी ने बताया कि इसके लिए एम्स में एक जमीन चिन्हित किया गया है। जहां पर अस्थाई पार्किंग बनाई जाएगी। यह तात्कालिक एवं वैकल्पिक व्यवस्था होगी। अस्थायी पार्किग जीडीएम के माध्यम से विकसित किया जाएगा।
*मल्टी लेवल पार्किग की होगी स्थायी व्यवस्था*
अधिकारियों में सहमति बनी कि स्थाई व्यवस्था के तौर पर परिसर के अंदर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। वहीं एडीजी ने कहा कि पार्किंग की उचित व्यवस्था के बाद जाम से निजात मिलेगी वहीं आसपास लगने वाले ठेले खोमचे आदि को वहां से हटाया जा सकेगा।

