*महराजगंजः पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटकम्हरिया मछली मारने गए व्यक्ति की डूबने से हुई मौत मचा कोहराम*
“महराजगंजः पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटकम्हरिया गांव के पतरिहवा टोला निवासी विजय नहर में मछली मारने गया था, जहां पैर फिसलने के कारण नहर में डूब कर उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने नहर में काफी देर तक खोजबीन की और उसकी लाश बरामद की गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
मामले में एस ओ पुरंदर पुर सत्येन्द्र राय ने बताया कि कोट कम्हरिया गांव निवासी युवक विजय नहर में मछली मारने गया था पैर फिसलने से उसकी डूबने से मौत हो गई, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैl
*रिपोर्ट रोहित जायसवाल*