बाइक और मैजिक में भिडन्त,बाइक सवार घायल
महराजगंज,कोतवाली थाना क्षेत्र के एन एच 730 पर भिटौली बाजार के गैस एजेंसी के ठीक सामने बाइक और मैजिक में आमने सामने टक्कर हो गयी। जिससे बाइक सवार गभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को भिटौली चौकी पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से पी आर वी 2561 से जिला अस्पताल ले जाया गया।जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आसाम निवासी 40 वर्षीय जयदेव दास महराजगंज जिले के निचलौल में रहकर फेरी का काम करता है। किसी आवश्यक कार्य हेतु परतावल की तरफ गया था बाइक से वापस आते समय कोतवाली थाना क्षेत्र के भिटौली बाजार में मैजिक से टक्कर हो गया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इजाल हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वही मैजिक हॉलमार्क स्कूल महराजगंज की थी जिसका चालक घटना होने के तुरंत बाद गाड़ी छोड़ फरार हो गया। मैजिक में विद्यालय की दो अध्यापिका थी जो सुरक्षित थी।
मौके पर पहुँची भिटौली पुलिस ने बाइक व मैजिक को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

