उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित पांचाल विहार में जिला प्रशासन उत्तर पूर्व दिल्ली द्वारा युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध के अंतर्गत इलेक्ट्रिक हीटर वितरित किए गए इस अवसर पर जिलाधिकारी उत्तर पूर्व गीतिका शर्मा, आईएएस, मोहित कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रतिष्ठा युवा संगठन एवं संगीता सिंह अध्यक्ष, दिव्य ज्योति फाउंडेशन उपस्थित रहे मोहित कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जिलाधिकारी महोदया जी के मार्गदर्शन में युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत किया जा रहा हैं जिसका उद्देश्य शीत ऋतु में ठंड के कारण लोगों द्वारा जो लकड़ी, कोयला, टायर एवं अन्य चीजें जलाई जाती हैं जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता हैं उसको होने से रोकने का प्रयास करना है साथ ही बच्चों व आमलोगों को जागरूक करना है जिलाधिकारी महोदया गीतिका शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहाँ की आज जिस तरह से प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है उसको देखते हुए हम सबको मिलकर प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है जिससे ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को जागरूक किया जा सके और मुझे खुशी है कि इस अभियान में उत्तर पूर्व जिले की स्वयं सेवी संस्थाये, आरडब्ल्यूए, युवा क्लब एवं स्वयं सहायता समूह बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं ओर जागरूक कर रहे हैं प्रतिष्ठा युवा संगठन और दिव्य ज्योति फाउंडेशन ने मिलकर ऐसे लोगों का सर्वे कर पता लगाया जिनको इलेक्ट्रिक हीटर की असल मे जरूरत है उन्होंने बच्चों व युवाओं से प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, इको क्लब बनाने साथ ही गरीब जरूरतमंद लोगों को शीत लहर से बचाने के लिए गर्म कपड़े एवं कंबल बाटने की बात कही जिससे ठंड से किसी गरीब की जान न जाये साथ ही वही 13 वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग महिलाओं को इलेक्ट्रिक हीटर वितरित किए कार्यक्रम में बच्चों ने भी चित्रकला के माध्यम से अपने विचार प्रदूषण पर बनाकर व्यक्त किए कार्यक्रम में सहयोग जिला प्रशासन उत्तर पूर्व के स्टाफ, मनोज कुमार केयरटेकर, राजदीप सिंह एवं डीडीएमए की टीम, जगपाल सिंह, प्रवीण पांचाल एवं स्थानीय नागरिकों का रहा