*ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राजस्व बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई*
गोरखपुर। राजस्व बकाया की शत-प्रतिशत वसूली करने के लिए जिला प्रशासन सख्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना के निर्देश पर तहसीलदार सदर बृजमोहन शुक्ला के नेतृत्व में बकायेदारों पर कार्रवाई की गई। बाकीदार सुनील साहनी स्टैंप मद बकाया रुपया 1040600 और बैंक मद में सोनू गुप्ता निवासी गिरधरगंज बकाया 806482 में मंगलवार सुबह 6 बजे गिरफ्तार कर लिया इतना ही नहीं संग्रह अमीन को भी कड़े निर्देश दिए यदि अपने अपने क्षेत्रों से बकायेदारों की वसूली पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी साथ ही साथ राजस्व के बकायेदारों से अपील के साथ निर्देश दीया है कि कि यदि वह अपना बकाया राजस्व जमा नहीं कर देते है तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी राजस्व बकायेदारों की होगी आज के कार्यवाही में क्षेत्रीय अमीन विद्याचरण पांडेय योगेंद्र प्रताप चौबे संग्रह अनुसेवक आकाश पांडेय सम्लित रहे।

