*महिला कांग्रेस सेवादल ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि*
छिंदवाड़ा। महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यासमीन खान ने बताया कि वार्ड क्रमांक 28, करबला चौक, दीवानचीपुरा में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत रत्न, भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
डॉ. शबाना यासमीन खान ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, अनुशासन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। वहीं जिला उपाध्यक्ष सिंधु यादव ने उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सालिका, जिला सचिव रश्मि धुर्वे, वीना जैन, नगर उपाध्यक्ष रवीना कोचे, फौजिया खान, प्रेमलता उइके, शोएबा अंसारी, फरीदा खान, रेखा सोनी, महजबीन खान, फरीहा खान, रुकसाना अली, जैनब खान एवं स्वरूप शरण उइके सहित महिला कांग्रेस सेवादल की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। अंत में कमलेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

