राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
स्थानीय संवाददाता – आर्यन राज गोरखपुरी
संगठन के अल्पसंख्यक समुदाय के सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक विस्तार को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, निर्देश एवं आशीर्वाद तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व, समाजसेवी एवं उद्योगपति चांद खान पहाडान जी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं मुस्लिम प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।
चांद खान पहाडान जी एक अनुभवी, दूरदर्शी एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व हैं, जो लंबे समय से समाजसेवा, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनहित कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
उनकी नेतृत्व क्षमता, राजनीतिक अनुभव एवं सामाजिक समरसता के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि चांद खान पहाडान जी अपने अनुभव, सकारात्मक सोच एवं प्रभावशाली नेतृत्व के माध्यम से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्हें प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार, टीम गठन, जनसंपर्क एवं गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
संगठन परिवार उनकी नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना प्रेषित करता है।
💐 सेवा • संगठन • समरसता • राष्ट्रहित 💐
💐 राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट} 💐

