राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रीय स्तर पर जनसंपर्क को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से वरिष्ठ समाजसेवी एवं कर्मठ व्यक्तित्व भारत भूषण श्रीवास्तव जी को राष्ट्रीय महासचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जाती है।
भारत भूषण श्रीवास्तव जी लंबे समय से विभिन्न छोटे-बड़े सामाजिक एवं वैचारिक संगठनों में अपनी कर्मठता, ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं।
वे एक बलिष्ठ समाजसेवी, व्यवहार कुशल एवं सम्भ्रांत व्यक्तित्व के रूप में समाज में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।
संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करने, लोगों को जोड़ने एवं सकारात्मक विचारधारा के साथ कार्य करने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव सराहनीय रही है।
उनकी संगठनात्मक क्षमता, सामाजिक अनुभव, नेतृत्व कौशल एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि भारत भूषण श्रीवास्तव जी अपने अनुभव, सकारात्मक सोच, व्यवहार कुशलता एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण एवं अमूल्य योगदान देंगे।
उन्हें संगठनात्मक विस्तार, राष्ट्रीय स्तर पर टीम गठन, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि वे संगठन की विचारधारा एवं गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए संस्था को नई पहचान एवं नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी प्रभावशाली भूमिका निभाएंगे।
संगठन परिवार की ओर से भारत भूषण श्रीवास्तव जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 सेवा • संगठन • समर्पण • राष्ट्रहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

