लखनऊ:-
उत्तर प्रदेश कैडर की 1992 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नीरा रावत आज, 30 अप्रैल 2026 को अपनी लंबी और प्रभावशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गईं।
अपने कार्यकाल में उन्होंने पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई।
नीरा रावत ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 को मजबूत और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
उनके नेतृत्व में इस सेवा को अधिक तेज, पारदर्शी और जनता के लिए सुगम बनाया गया, जिससे आपात स्थितियों में पुलिस रिस्पॉन्स टाइम में सुधार देखने को मिला।
इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा में भी अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों की निगरानी की और जांच प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
उनकी पहचान एक सख्त, अनुशासित और तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में रही है।
अपने करियर के दौरान नीरा रावत ने कई अहम पदों पर कार्य किया और पुलिस प्रशासन में तकनीकी सुधार, महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने पर लगातार काम किया। उनके नेतृत्व में यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिली।

