*मिर्जापुर में बड़ी कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट की वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, कोतवाली देहात पुलिस की सफलता*
स्थानीय संवाददाता……
वाराणसी। मिर्जापुर में नशा विरोधी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मिर्जापुर पुलिस के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रही थी। पुलिस टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्ता से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क व संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।यह कार्रवाई मिर्जापुर पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त नीति और लगातार चल रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

