पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा चुन्नी से घसीट कर मार डाला seemore…….
गुरुग्राम
में पत्नी सोनम की हत्या करने के बाद पति दीपक द्वारा
सुसाइड करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस
इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि दीपक ने सोनम को दूसरे
व्यक्ति से वॉट्सएप पर वीडियो कॉल करते देख लिया था। इसके
बाद दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ ।
दीपक को करीब छह महीने से पत्नी के व्यवहार पर शक हो रहा
था। मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच में एक अज्ञात नंबर से सोनम
की बार-बार बातचीत और वॉट्सएप पर लंबी वीडियो कॉल्स
सामने आईं, तो उसका शक और बढ़ गया। वह कई बार सोनम से
इस बारे में पूछ चुका था, लेकिन वह हमेशा यह कहते ही मना कर
देती कि ऐसा कुछ नहीं है।
रविवार (19 अप्रैल) को दीपक जब वह अलवर से गुरुग्राम आया
तब भी उसकी पत्नी सोनम रसोई में खाना बनाते समय किसी से
वीडियो कॉल पर बात कर रही थी । यह देख बौखलाए दीपक ने
पीछे से सोनम की चुन्नी पकड़ ली और जब तक उसकी सांसे नहीं
थम गई, उसने गला दबाए रखा।
पुलिस की जांच में अब तक क्या-क्या नई बातें
सामने आईं…सोनम को रंगेहाथ पकड़ने आया था दीपक: पुलिस जांच में यह
भी सामने आया है कि दीपक अपनी पत्नी को उसके कथित
बॉयफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ना चाहता था । इसी वजह से
वह कई दिनों से घर के आसपास मंडरा रहा था और दूर से ही
निगरानी कर रहा था। रविवार को उसने किसी को घर के अंदर
जाते देखा, लेकिन जब वह खुद घर पहुंचा तो उसे कोई नजर
नहीं आया।
• दीपक को देखकर सोनम ने कॉल डिस्कनेक्ट की: इसके बाद
दीपक रसोई में पहुंचा, जहां सोनम रोटी बना रही थी। वह उसी
दौरान किसी से वीडियो कॉल पर बात भी कर रही थी, लेकिन
जैसे ही उसने दीपक को देखा, उसने तुरंत कॉल डिस्कनेक्ट कर
दी। मांगने पर भी उसने दीपक को अपना मोबाइल नहीं दिया।
मोबाइल नहीं देने पर दीपक को आया गुस्सा: पुलिस जांच और
मृतका की बहन संगीता के अनुसार, जब सोनम ने दीपक को
अपना मोबाइल देने से इनकार किया तो वह गुस्से में आगबबूला
हो गया। इसके बाद उसने रोटी बना रही सोनम के पीछे से
उसके गले में पड़ी चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।
इस दौरान सोनम के हाथ में रोटी थी, जो वहीं फर्श पर गिर गई।
दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगाकर सुसाइड किया: सोनम की
हत्या के बाद दीपक दूसरे कमरे में चला गया। वहां उसने दो
बाल्टियों के सहारे छत से फंदा बांधा और उस पर लटककर
आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार गुस्से दीपक ने सोनम
की हत्या तो कर दी, लेकिन इसके बाद वह असमंजस में पड़
गया कि अब क्या करे। जब उसे कोई रास्ता नहीं सूझा, तो उसने
खुद भी सुसाइड कर लिया।
दीपक ने बाल्टियों पर चढ़कर हुक से चुन्नी बांधकर फांसी लगाई थी।
एक घंटे तक मम्मी-पापा की लाश के साथ रहा बेटा
मृतका सोनम की बहन संगीता ने बताया कि रविवार (19 अप्रैल)
की शाम वह बाहर से घर लौटी तो उसने सोनम को कॉल किया,
लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने करीब साढ़े छह
बजे अपनी बड़ी बेटी को सोनम के घर भेजा। 14 वर्षीय भतीजी
जब अंदर पहुंची तो उसने किचन में सोनम को मृत हालत में पड़ा
देखा, जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई।
घर के अंदर छह साल का बेटा टीवी देख रहा था। मौसेरी बहन
ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि ममी-पापा लड़ रहे थे,
इसलिए वह बाहर चला गया था। हालांकि, दोनों की मौत के बाद
वह फिर से घर के अंदर आ गया और टीवी देखने लगा।
पुलिस ने मोबाइल, चुन्नी और फंदा जांच के लिए भेजे
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सोनम और दीपक के शव
अलग-अलग स्थानों पर पड़े थे। सोनम किचन में सिर के बल
पड़ी थी, जबकि दीपक पास के कमरे में फंदे से लटका हुआ था।
उसकी आँखें और जीभ बाहर निकली हुई थीं और पैर हवा में झूल
रहे थे। सोनम की गर्दन पर चुन्नी से गला घोंटने के स्पष्ट निशान थे
और चुन्नी भी गले में ही पड़ी थी।
फॉरेंसिक टीम ने दोनों के मोबाइल, चुन्नी और फांसी के फंदे सहित
अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में लव ट्रांयगल की पुष्टि नहीं की है,
लेकिन इस एंगल से भी जांच जारी है।
पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है

