जिला महिला अध्यक्ष ने अमापुर ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों से की अपील
जनपद कासगंज । आज 101 अमापुर विधानसभा के गाँव देवरी में मतदाता अभियान को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने प्राइमरी विद्यालय पर जाकर बी एल ओ शालू गोयल से जानकारी ली और ग्राम प्रधान श्यामा सिंघ सुमन एवं वार्ड संख्या 44 के बी डी सी सदस्य रामकुमार यादव से निवेदन किया कि वे गांव में बिना किसी पक्ष पात के बोट बनवाने में अपनी एहम भूमिका अदा करें, महिला जिला अध्यक्ष ने अमापुर ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों से अपील की, कि वे 21 नवंबर तक अपनी अपनी ग्राम पंचायत में वोट बनवाने में संबंधित ग्राम के बी एल ओ चाहे वे पुरुष हो या स्त्री उन्हें पूरा सहयोग करे, और उसके बाद उन्होंने गांव की चौपाल पर ग्रामीणों के साथ बैठ कर इस गंभीर मसले पर गुफ्तगू की साथ में अन्य लोगो में अनार वती देवी, मजेश कुमार, लिफ्टेश यादव, बिकेश यादव, रामानंद शास्त्री, राहुल दीक्षित, रामलड़ैते, मनोज दिवाकर, बीनेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

