सहावर पुलिस ने 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार
कासगंज जनपद।सहावर पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिह के नेतृत्व में पुलिस ने जुआ खेलते 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम ताली बम्बा के पास जुआ खेल रहे 6 लोगो को गिरफ्तार किया है देव सिंह पुत्र बलदेव सिंह,राकेश पुत्र काशीराम,भगवान सिंह पुत्र नेकराम,शेर सिंह पुत्र छेदा लाल,सतीश पुत्र भोजराज समस्त निवासी गण ग्राम ताली सहावर,राम बहादुर पुत्र श्याम पाल निवासी मनकापुर थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को गिरफ्तार करते हुए जिनके कब्जे से 4460 रुपए नकद व 52 ताश पत्ते बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना सहावर पर मु0अ0 संख्या 354 / 21 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

