*मान सम्मान का हवाला देकर परिजनों ने कर दी बालिका की हत्या*
*बालिकाओं की हत्या किए जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग महिला संगठन भी केवल बड़ी-बड़ी बात करने तक सीमित रह गया है*
*टेढ़ीमोड़ कौशाम्बी* कोखराज थाना के अंतर्गत हिसामपुर परसखी गांव में मान सम्मान को लेकर एक बालिका की हत्या कर दी गई है जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय चौकी पुलिस पहुंची है और बालिका के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बालिका का अपने रिश्ते के एक लड़के से शारीरिक संबंध थे परिजनों ने उस लड़के के साथ बालिका की आपत्तिजनक में देख लिया जिस पर वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे और मान सम्मान का हवाला देते हुए गला घोटकर बालिका की हत्या कर दी गई है
घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के हिसामपुर परसखी गांव निवासी ममता पटेल उम्र लागभग 22 वर्ष पुत्री सुरेमान पटेल का रिश्तेदार के एक लड़के से संबंध हो गया था रविवार को भी सुबह वह लड़का ममता पटेल से मिलने उसके घर पहुंचा था इस बात की जानकारी ममता पटेल के परिजनों को हो गई और उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया जिस पर बालिका के परिजन अपना मानसिक संतुलन खो बैठे और उन्होंने बालिका की पिटाई करने के बाद उसकी गला घोट कर हत्या कर दी है बालिका के परिजनों का रौद्र रूप देख कर युवक मौके से फरार हो गया है जब ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची तो बालिका की लाश जमीन पर पड़ी थी परिजनों का कहना है कि कमरे के अंदर छत के चुल्ले में बालिका ने फांसी लगाई है जब मौके पर पुलिस पहुंची है तो जमीन पर लाश पड़ी थी पुलिस ने बालिका के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बालिका की मौत के बाद परिजनों के चेहरे पर तनिक भी दुख और गम के भाव नहीं थे मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति के आंखों से आंसू नहीं दिखाई दे रहे थे बालिका की हत्या किए जाने के बाद उन्हें तनिक भी पछतावा और गम नहीं है मान सम्मान और अवैध संबंधों को लेकर जिले में ऑनर किलिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन पुलिस इस तरह की घटनाओं पर गंभीर नहीं है बालिकाओं की हत्या परिजनों द्वारा किए जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग महिला संगठन भी केवल बड़ी-बड़ी बात करने तक सीमित रह गया है।
*रिपोर्ट – प्रवीन कुमार मद्धेशिया*

