आज नगर पालिका सिसवा बाजार में इंडियन आर्मी ग्रुप द्वारा बालक और बालिका के 5 कि मी दौड़ जो बरवा द्वारिका से शुरू हो कर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिसवा तक आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में बालको के दौड़ में प्रथम स्थान पाए बालक रुस्तम पासवान जी को पुरस्कार वितरित कर उनके उत्साह वर्धन करते हुए भाजपा नेता व जिला महामंत्री उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल महराजगंज प्रमोद जायसवाल।
इस दौड़ में भले ही कुछ प्रतिभागियों को पुरस्कार मिला हो लेकिन इस दौड़ में भाग लेने वाला हर प्रतिभागी विजेता है ।आज सिसवा की धरती युवाओ के जज्बे से ओत प्रोत हो गयी।बहुत ही शानदार आयोजन करने वाली पूरी टीम को विशेष रूप से श्री धर्मवीर गौड़ जी को बहुत बहुत बधाई।