अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है,वे गाजीपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं, श्रीमती ईशा प्रिया जिले की नई जिलाधिकारी बनाई गयी हैं,श्रीमती इशा प्रिया 2016 बैच की आई ए एस हैं, । अप्रैल 2026 में, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंबेडकरनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे विशेष सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर कार्यरत थीं। वे अपनी सेवा के दौरान रायबरेली एवं मैनपुरी में मुख्य विकास अधिकारी रह चुकी हैं,
स्थानीय संवाददाता…….
प्रतियोगी छात्राओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं,
ईशा प्रिया मैनपुरी में सीडीओ, तो ऋषि राज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती के दौरान पूरे दिन ड्यूटी के बाद जैसे ही समय मिलता है सप्ताह में एक दिन पुस्तकालय में जाकर भाषणों और कोचिंग के माध्यम से प्रतिभागियों को ऐसे गुर सिखाते थे,जो छात्रों को सिविल सेवा की मंजिल छू लेने में उपयोगी साबित हो सकते हैं.आईएएस दंपत्ति ईशा प्रिया और ऋषिराज पुस्तकालय में यूपीएससी के प्रतिभागियों से रूबरू होकर उनसे अलग-अलग विषयों पर बात करते थे, और छात्र छात्रों के सवालों के जवाब देते थे,
ऋषि राज मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के विंध्यानगर गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता एनटीपीसी में प्रबंधक हैं, तो माता गृहणी हैं. 2018 में उन्होंने आईएएस की परीक्षा पास की और उन्हें देश भर में 27वीं रैंक मिली. ऋषि राज आईएएस में जाकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में फोकस करना चाहते हैं. वहीं, आईएस ईशा प्रिया झारखंड के रांची जिले की रहने वाली हैं.उनके माता-पिता रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. वह 2016 बैच की आईएएस अफसर हैं. पहले चांस में ही देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर आईएएस में 75वीं रैंक हासिल की थी.